{"_id":"69fb858efe004bd7c30248a3","slug":"youth-rammed-into-speeding-dcm-truck-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1008-148664-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक में घुसी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक में घुसी, युवक की मौत
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बुधवार को सड़क हादसे में डीसीएम सवार युवक की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एटा जिले के जशरथपुर क्षेत्र के गांव बिजलाई निवासी शिवकांत (28) भोर में चार बजे डीसीएम पर नोएडा से सामान लेकर लखनऊ जा रहा था। क्षेत्र के रजलामऊ के पास अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम ट्रक में फंसकर 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोका। सूचना मिलने पर पुलिस एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल चालक शिवकांत को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं, डीसीएम के केबिन में बैठे जौनपुर जिले के कुटहन थानाक्षेत्र के डिहिया गांव निवासी शोभित मिश्रा (22) को हाईवे एंबुलेंस की मदद से निकाला जा सका। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि शोभित नोएडा से अपना घरेलू सामान लेकर लखनऊ शिफ्ट होने के लिए जा रहे थे। समधन चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने मोर्चरी पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। इस संबंध में कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में डीसीएम चालक घायल हुआ है जबकि साथ में सफर कर रहे युवक की मौत हो गई है। परिजनों को सूचना दी गई है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।