{"_id":"649b283ff4057d282d0d8a8b","slug":"youth-killed-with-sharp-weapon-body-thrown-in-field-kannauj-news-c-12-1-308371-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, शव खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, शव खेत में फेंका
Tue, 27 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। काम का हवाला देकर घर से निकला युवक वापस नहीं आया। परिजन रात भर उसकी राह तकते रहे। अगले दिन सुबह उसका खून से लथपथ शव खेत में मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की धारदार हथियार से हत्या की बात सामने आई है। परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस इस मामले में हर पहलू से पड़ताल कर रही है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के धर्ममंगद पुर गांव निवासी मनोज पाल का सोमवर की रात खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कहीं कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर चकरोड पर खून से लथपथ शव मिला। उसकी धारदार से हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल से पुलिस को हत्या में उपयोग किया गया डंडा समेत लोहे की आरी मिली है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट के निशान व चेहरे पर किसी धारदार हथियार से हमला करने और गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है।
-- -- -- -- -- -- --
पुलिस ने पत्नी समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लिया
युवक की हत्या की जांच कर रही एसओजी व पुलिस टीम ने मनोज की पत्नी संध्या व पास के एक गांव निवासी युवक को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। शुरुआती छानबीन में पुलिस के हाथ लगे सबूत से प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। मोबाइल कॉल डिटेल में करीब डेढ़ साल से पत्नी किसी अन्य युवक से बात करने की जांच में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
पत्नी ने शराब लाने के लिए दिए रुपये
पुलिस की पूछताछ में मनोज की पत्नी संध्या ने बताया था कि सोमवार की देर शाम को उसने पति को शराब लेने के लिए 150 रुपए दिए थे। मनोज शराब लेकर घर आने के बाद वापस खेत की तरफ गया था। वहीं पर लगे ट्यूबवेल के पास चकरोड पर मंगलवार की सुबह लहूलुहान शव मिला ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
30 वर्ष पहले गायब हुए थे पिता, अब तक पता नहीं
लापता हालत में मनोज की हत्या के बाद के उसके पिता से जुड़ी घटना की चर्चा होने लगी है। परिजनों ने बताया कि 30 वर्ष पूर्व मनोज के पिता लाखन पाल आलू की फसल बेचने कानपुर गए थे। वह कभी लौटकर नहीं आए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कहीं सुराग नहीं मिला था। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई थी। अब उसी तरह पुत्र के लापता होने और शव मिलने की घटना की चर्चा सभी की जुबान पर है।