{"_id":"6102e89e8ebc3e395f0f93fd","slug":"youth-dies-due-to-current-jammed-kannauj-news-knp643166780","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से युवक की मौत, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से युवक की मौत, जाम लगाया
विज्ञापन
उमर्दा(कन्नौज)। शौच करने गए युवक की हाईटेंशन लाइन कीचपेट में आने से मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने बेला-तिर्वा मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों से पुलिस की नोकझोंक हुई। यह पुलिस और सीओ की बात मानने के लिए राजी नहीं हुए।
इंदरगढ़ थाना के उमर्दा कस्बा निवासी अरुण कुमार(18) पुत्र सुरेश गुरुवार शाम नहर के किनारे शौच करने गए थे। पास में हाईटेंशन लाइन का ट्रांसफार्मर रखा था। बारिश से जमीन पर करंट उतर आया। चपेट में आने से अरुण गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तार से अलग किया। परिजन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेकर गांव आने के बाद बेला-तिर्वा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें सड़क से हटाने की कोशिश की। यह नहीं माने। इससे नोकझोंक हुई।
सीओ दीपक दुबे ने भी जाम खोलने के लिए कहा। इन्होंने इनकार कर दिया। ग्रामीण विधायक, सांसद को मौके पर बुलाने और बिजली विभाग पर कार्रवाई की मांग पर अडे़ थे। देर रात तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खोला।