फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth dies due to bike slip

Kannauj: बाइक फिसलने से युवक की मौत, परिजनों ने नहीं उठने दिया शव, मौरंग कंपनी के मालिक पर रिपोर्ट

Wed, 22 Feb 2023 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 22 Feb 2023 10:49 PM IST
सार

सौरिख थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने शव नहीं उठने दिया, जिसको लेकर पुलिस से झड़प भी हुई। 

विज्ञापन
Youth dies due to bike slip
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने आए युवक की बाइक सड़क किनारे पड़ी मौरंग व गिट्टी पर फिसल गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचने परिजनों ने दोषी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया। मिली जानकारी के अनुसार, इटावा जनपद के जैतपुरा गांव निवासी देवीचरन के पुत्र इंद्रजीत (21) सौरिख थाना क्षेत्र के जसमेड़ी गांव निवासी जय वीर सिंह के बेटे के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन

बुधवार को जसमेड़ी में दोस्त की बहन के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। शादी समारोह के बाद वह मामा मुन्नू सिंह चौहान के घर सहरोई गांव जा रहा था। नादेमऊ रोड पर मकान बनवाने के लिए सड़क के किनारे पड़ी मौरंग व गिट्टी पर बाइक फिसल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के साथ इंद्रजीत काफी दूर तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सहरोई गांव के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके से शव को उठाने के लिए परिजनों और पुलिस के बीच कई बार झड़प हुई। बुधवार की देर शाम बहनोई सुधीर कुमार ने मौरंग मालिक संजय यादव के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

मौरंग मालिक पर दर्ज हुई रिपोर्ट
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि मौरंग मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही सड़क पर अतिक्रमण करने के आरोप में बाकी लोगों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed