फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Youth dies, cousin injured after balcony of house falls

Kannauj News: मकान का छज्जा गिरने से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Tue, 17 Sep 2024 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, cousin injured after balcony of house falls
समधन। मकान का छज्जा टूटकर गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों चचेरे भाई हैं, जाे कस्बे में भैंस खरीदने के लिए आए थे। राजस्व विभाग व पुलिस के अधिकारी हादसे की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव तमियामऊ निवासी बृजेन्द्र सिंह पाल (48) अपने चचेरे भाई प्रवीन कुमार पाल (28) के साथ सोमवार दोपहर करीब दो बजे समधन के मोहल्ला आजादनगर निवासी शराफत के घर भैंस खरीदने आए थे। जैसे ही वह घर से बाहर निकले अचानक शराफत के मकान का जर्जर छज्जा टूटकर बृजेन्द्र व प्रवीन कुमार के ऊपर गिर गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गुरसहायगंज के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बृजेन्द्र सिंह पाल ने दम तोड़ दिया। प्रवीन कुमार का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर समधन चौकी प्रभारी राजेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जिले के आला अफसरों को हादसे की जानकारी दी। छिबरामऊ नायब तहसीलदार भरत मौर्या, राजस्व निरीक्षक प्रेमकृष्ण मिश्रा, लेखपाल अतुल कुमार, लेखपाल कुलदीप कुमार ने घटना की जांच की। नायब तहसीलदार ने बताया कि राजस्व टीम के द्वारा जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद शासन को भेजी जाएगी और बृजेन्द्र सिंह पाल के परिजनों को किसान बीमा के तहत करीब पांच लाख रुपये की चेक प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed