{"_id":"6491f3d07f5ccd4f150846c4","slug":"youth-died-in-suspicious-circumstances-kannauj-news-c-12-1-296560-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Wed, 21 Jun 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। संदिग्ध हालात में जहर खाने से युवक की मौत हो गई। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस गंगा घाट से शव वापस ले आई और पोस्टमार्टम कराया। पिटाई से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या की चर्चा है। हालांकि परिजन कुछ नहीं बता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के फतुआंपुर गांव निवासी रोहित कटियार (32) की संदिग्ध हालात में जहर खाने से सोमवार को मौत हो गई। ग्रामीणों में चर्चा है कि भैंस का दूध निकालते समय उसकी बाल्टी फैल गई। इससे नाराज पिता ने उसकी पिटाई कर दी। जब वह घर पहुंचा तो भाइयों और मां ने पीट दिया। जिसके बाद वह नाराज होकर ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकल गया। बताया जा रहा है कि मकरंदनगर में उसने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार करने के लिए शव को लेकर महादेवी गंगा घाट पहुंच गए। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार को विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।