{"_id":"641b503502559d5b330fdfd4","slug":"youth-arrested-with-275-grams-of-intoxicating-powder-kannauj-news-c-12-1-137433-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 275 ग्राम नशीला पाउडर समेत युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 275 ग्राम नशीला पाउडर समेत युवक गिरफ्तार
Thu, 23 Mar 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
तालग्राम। पुलिस ने बुधवार को अमोलर से एक युवक को नशीला पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 275 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। लिखापढ़ी कर उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक राजनारायण सिंह हमराह सिपाही विनोद कुमार के साथ एक्सप्रेसवे अंडर पास अमोलर पर संदिग्ध लोगों की तलाश में थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक एक्सप्रेसवे पर नशीला पाउडर बेच रहा है। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध खड़े युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित वाल्मीकि निवासी थाना क्षेत्र के पुखरावां गांव का निवासी बताया है। तलाशी में उसके पास से 275 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। नशीला पाउडर रखने और बेचने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा दिया गया है। जांच में पता चला है कि वह मवेशी चोरी में भी शामिल रहा है।