{"_id":"676ef7030cb8a63b5c047e24","slug":"young-man-was-called-and-shot-condition-critical-kannauj-news-c-214-1-knj1005-123243-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक को बुलाकर मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक को बुलाकर मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौरिख-बिधूना मार्ग पर संभल जिले के एक युवक को अज्ञात ने पेट में गोली मार दी। एंबुलेंस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
गंभीर हालत में युवक को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर है। बताया गया कि युवक दूसरी पत्नी के मायके आया था। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल के अलावा मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल युवक गुरुग्राम में ऑटो रिक्शा चलाता है
जनपद संभल के थाना असमोली के अंतर्गत ग्राम घोसली राजा निवासी मानवीर सिंह (28) को रात 8.45 बजे गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस ने अस्पताल में भर्ती कराया। मानवीर के पेट में गोली धंसी हुई है। मरजेंसी वार्ड में ले जाकर उसका इलाज शुरू किया गया। घायल मनवीर ने बताया कि वह विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के खरौली गांव में कुछ युवकों के बुलावे पर आया था। सौरिख रोड स्थित एक निजी मेडिकल कालेज के पास बुलाने वाले युवकों में से एक ने गोली मार दी। सीओ ओमकार नाथ शर्मा, कोतवाल अजय अवस्थी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी अमित कुमार आनंद का कहना है कि घटना की जांच सीओ छिबरामऊ को सौंपी गई है। दो पत्नियों का मामला है।