फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man found dead in hotel room

Kannauj News: युवक मिला होटल के कमरे में शव

Mon, 27 Apr 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Young man found dead in hotel room
कन्नौज। काम की तलाश में आए युवक का सरायमीरा जीटी रोड स्थित एक होटल के कमरे में सोमवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, घटना को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं चल रहीं हैं।
विज्ञापन

कानपुर नगर के थाना बिल्हौर क्षेत्र के ग्राम चौबिघई निवासी उज्जवल कटियार (19) काम की तलाश में आया था। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। होटल के कमरे से शव बरामद कर कमरा सील किया गया।
विज्ञापन

घटना सूचना मिलने पर पहुंचे पिता रवींद्र कटियार ने बताया कि उज्जवल सोमवार सुबह काम की तलाश में घर से आया था। इसके बाद उसकी मौत की सूचना मिलने पर रात आठ बजे मौके पर आया हूं। उन्होंने पुत्र के तनाव में होने की बात से इन्कार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सदर कोतवाल को घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। परिजनों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed