{"_id":"6a1730ac1baf04f2ef0cdbad","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-kannauj-news-c-214-1-knj1008-149795-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
विज्ञापन
ठठिया। युवक ने बुधवार को रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के भदौसी गांव निवासी सुनील कुशवाह उर्फ टन्नू (45) ने घर के कमरे में दरवाजे की कुंडी से रस्सी से लटककर जान दे दी। बताया गया कि पत्नी रश्मि दोपहर में बच्चों के साथ तिर्वा गई थी और घर की चाबी पति को देकर गई थी। ग्रामीणों के अनुसार, सुनील शराब पीने का लती था। पत्नी के जाने के बाद वह कुछ लोगों के साथ शराब पीने चला गया। देर शाम घर लौटने के बाद उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पत्नी जब बच्चों के साथ वापस लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने पीछे का दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर सुनील का शव लटका मिला।
घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।