{"_id":"658332ed7c1f8a28c5093437","slug":"young-man-cheated-of-rs-1-lakh-on-the-pretext-of-online-treatment-kannauj-news-c-214-1-knj1005-7084-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ऑनलाइन इलाज का झांसा देकर युवक से ठगे एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ऑनलाइन इलाज का झांसा देकर युवक से ठगे एक लाख रुपये
Thu, 21 Dec 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। ऑनलाइन इलाज का झांसा देकर ग्रामीण के बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये ठगों ने पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के सेमपुर गांव निवासी जय सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि घर में एक बुजुर्ग की तबीयत खराब हो गई थी। उसने गूगल पर ऑनलाइन इलाज के लिए संपर्क किया तो एक व्यक्ति ने उसको ऑनलाइन इलाज करने का वादा किया और रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक खाता नंबर पर 10 रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित ने बताए हुए खाता नंबर पर रुपये डाल दिए। कुछ देर बाद ठगों ने बताया कि रुपये नहीं आए हैं। इसके बाद एक लिंक भेजा और विवरण भरकर दोबारा भेजने की बात कही। भेजे हुए लिंक पर पीड़ित ने विवरण भर के उसी नंबर पर भेज दिया। पीड़ित ने बताया कि कुछ दिनों में खाते से 99,999 रुपये अलग-अलग पांच खाताें से निकले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।