फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Yoga has been the pulse of Sanatan culture: Devansh Dubey

सनातन संस्कृति की नब्ज रहा है योग: देवांश दुबे

Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Yoga has been the pulse of Sanatan culture: Devansh Dubey
छिबरामऊ। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत पांचवें दिन भी नगर पालिका परिषद परिसर में पानी टंकी के नीचे शिविर का आयोजन किया गया। योग शिक्षक देवांश दुबे ने लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में योग नब्ज रही है। तन और मन को स्वस्थ रखने में सबसे कारगर उपाय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से कई असाध्य बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता प्रदान करता है। योग आसन, शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। योग शरीर को बेहतर पाचन तंत्र को सुदृढ़ कर आंतरिक अंगों को मजबूत करता है। इससे पहले योग शिक्षक ने शिविर में मौजूद लोगों को पद्यासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, गोमुखासन, मकरासन, धनुरासन, ताड़ासन आदि की जानकार देते हुए उनके महत्व बताए। इस दौरान ईओ सुनील कुमार सिंह, लिपिक संजय सिंह, अमरदीप, हरिओम सैनी, विनोद पांडेय, प्रदीप कश्यप, रामवीर, अभय त्रिपाठी, रमेश चंद्र, रामेंद्र, गौरव सैनी, प्रवेश यादव, नरेश चंद्र, निर्मला देवी, सरिता सैनी, विनीता देवी व सभासद रमाकांत त्रिपाठी उर्फ पप्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed