फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ‘Y? all?ha sabak? apan? n?ra bakh?a d?’

‘या अल्लाह सबको अपना नूर बख्श दे’

Sat, 18 Jul 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 18 Jul 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
‘Y? all?ha sabak? apan? n?ra bakh?a d?’
जिले भर में शनिवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नमाज अदा करने को ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों का सैलाब उमड़ा। यहां मुल्क में अमन-चैन के लिए हजारों हाथ दुआ में उठ गए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले के आला अफसर बड़ी ईदगाह परिसर में मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर की हाजीगंज स्थित बड़ी ईदगाह में सुबह 8.30 बजे ईदैन की अजान होते ही नमाजियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। करीब 10 हजार से अधिक नमाजियों की क्षमता वाला ईदगाह पूरी तरह से भर गया। शहर काजी हाजी मिस्बाहुल हक ने ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


नमाज के बाद रोजेदारों ने रमजान मुबारक महीने में की गई नेकियों के सदके में गुनाहों से माफी मांगी और शहर व देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआ मांगी। इस दौरान युवाओं के साथ ही बड़ी तादात में बच्चे और युवा ईदगाह पहुंचे। परिसर में लगे मेले में बच्चों ने मिठाई, चाट-पकौड़े व कबाब का स्वाद लिया। साथ ही खिलौने खरीदे और झूलों का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे-छोटे बच्चे रंग-बिरंगे कपड़े पहने इतरा रहे थे। ईदगाह पहुंचे डीएम अनुज कुमार झा, एसपी कलानिधि नैथानी, एडीएम रमेशचंद्र यादव, एएसपी सुभाष शाक्य, एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सदर करन सिंह, नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी बीडी भट्ट ने गले मिलकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

समधन प्रतिनिधि के मुताबिक नगर की ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज को भीड़ उमड़ी। करीब 11 बजे समधन पहुंचे डीएम अनुज कुमार झा, एसपी कलानिधि नैथानी पूर्व चेयरमैन हाजी हसन सिद्दीकी के आवास पर पहुंचे। यहां गले मिलकर त्योहार की मुबारकबाद दी।

उधर बीएसए रामकरन यादव ने मोहल्ला सिकंदरनगर निवासी सलोवा जिलाउपाध्यक्ष अतीक हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह में शामिल हुए। दोपहर बाद छिबरामऊ विधायक अरविंद सिंह यादव नगर पंचायत चेयरमैन नकीम अहमद के आवास पर पहुंचकर सभासदों व मौजूद लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उधर मलिकपुर स्थित ईदगाह में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गयी।

गलियों व सड़कों पर अदा की नमाज
ईद की नमाज अदा करने को मोमिनों में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी ईदगाह समेत प्रमुख मस्जिदें नमाजियों से भर गईं। लोगों ने सड़कों व गलियों में नमाज अदा करने को मजबूर होना पड़ा। सबसे पहले सुबह 8 बजे शहर की एक मीनारा मस्जिद काजीटोला में ईद की नमाज अदा की गयी।


हम्मालीपुरा स्थित तैबा मस्जिद में हजरत आफाक अहमद मुजद्ददी ने ईद की नमाज पढ़ाई। मीराटोला स्थित जामा मस्जिद भी नमाजियों से भर गई। शेखपुरा मस्जिद में मौलाना मुईद ने नमाज अदा कराई। शेखाना स्थित मखदूम जहानियां मस्जिद में हाफिज शाहिद ने ईद की नमाज अदा कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed