Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   wrong question se student paresaan

Kannauj News: निपुण असेसमेंट की परीक्षा में बांट दिया गलत पेपर

Mon, 05 Dec 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
wrong question se student paresaan
कन्नौज। जिलेभर के परिषदीय स्कूलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) हुआ। जिसमें कक्षा पांच का जो प्रश्न पत्र आया, उसमें दो सवाल और उनके विकल्प गलत थे। इसको लेकर परीक्षार्थी परेशान रहे।
विज्ञापन

नैट प्रथम का त्रैमासिक आकलन कराने को परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र देने के बाद ओएमआर शीट के गोले में बॉल पॉइंट पेन से भरना था। कक्षा पांच में प्रश्न नंबर पांच के जो चार विकल्प थे, वह सभी गलत थे। उसमें एक भी उत्तर सही नहीं था। विकल्प अ में तो बत्तीस की जगह बत्तीय लिखा था। विकल्प ब में छपे उत्तर में भी एक शब्द कम था। इसी तरह प्रश्न 12 में इंग्लिश में राइट अप्पोनाइट बर्ड- विक्ट्री लिखा था, इसमें अप्पोनाइट की जगह अपोजिट लिखा होना चाहिए था।
विज्ञापन

यह सवाल के विकल्प थे गलत
प्रश्न 5- दी गई संख्या को शब्दो में लिखिए- 31525632
अ- तीन करोड़ पन्द्रह लाख छ: सौ बत्तीय
ब- तीन करोड़ पन्द्रह लाख पच्चीस हजार सौ बत्तीस
स- 31 करोड़ 15 लाख
द- तीन करोड़ पन्द्रह लाख पच्चीस हजार
कोट
डायट की ओर से प्रश्न पत्र छपवाए गए थे। कक्षा पांच के पांचवें सवाल में विकल्प में मिस प्रिंट हुआ है। उनकी ओर से सही प्रश्न छपाई के लिए दिए गए थे।
अल्का शर्मा, प्रभारी प्राचार्य डायट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed