फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   wresting

नेपाल के देवा ने पंजाब के मुन्ना टाइगर को पटका

Mon, 01 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
wresting
बोर्डिंग मैदान में दंगल के दौरान कैंची दांव लगाकर पहलवान को गिराने का प्रयास करते दिल्ली के पहलव? - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान पर स्वर्गीय ओम प्रकाश पाठक की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। नेपाल के देवा थापा ने पंजाब के मुन्ना टाइगर को पटकनी देकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

सांसद सुब्रत पाठक के जिले से बाहर होने से भाजपा नेता चितवन पाठक व पवन त्रिवेदी ने दंगल का उद्घाटन किया। पहली कुश्ती बृजेश यादव (वाराणसी) व विक्रम (हरियाणा )के बीच हुई। बृृजेश ने जीत हासिल की। बिहार के अमित और फिरोजाबाद के भूरा कुरैशी के बीच कुश्ती बराबर पर रही। सोनू( राजस्थान) और मोहम्मद परवेज (सहारनपुर) के बीच कुश्ती में परवेज ने बाजी मारी। तूफान( बिहार) व हरिहर (बागपत )की कुश्ती में हरिहर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

इसके अलावा मोंटी (दिल्ली) व जान मोहम्मद (चौबेपुर) के बीच कुश्ती बराबर रही। भूरा (मेरठ ) व अजीत (वाराणसी) की कुश्ती में भूरा को जीत मिली। राजस्थान के शमशेर और देवा थापा के बीच कुश्ती में देवा ने बाजी मारी। बक्सर सुनील और मध्य प्रदेश के बाधा की कुश्ती बराबर रही। भीम पहलवान सतना (मध्य प्रदेश ) और हरिहर (वाराणसी) के बीच कुश्ती में हरिहर ने पटकनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब केे मुन्ना और सहारनपुर के परवेज के बीच मुकाबले में परवेज ने जीत हासिल की। नरेश( दिल्ली )व निर्मल (चंडीगढ़) की कुश्ती बराबर रही। चांद (कानपुर) व जीतू (फर्रुखाबाद) के बीच कुश्ती में चांद ने जीत हासिल की। मैनपुरी के शिव कुमार व रौनी के कासिम के बीच कुश्ती में कासिम ने जीत हासिल की। विक्की( पंजाब) व बिल्ला पहलवान (हिमाचल) के बीत कुश्ती में विक्की को जीत मिली।

जोगी (राजस्थान )व बक्का( सहारनपुर) के बीच कुश्ती में बक्का ने जीत हासिल की। 25 से अधिक पहलवानों ने दांव दिखाए। इस मौके पर वीर सिंह भदौरिया, आरएस कठेरिया, छोटू यादव, बब्ली कुरैशी समेत कई लोग मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका पहलवान बंटी ठाकुर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed