फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Worker dies after being crushed by a dumper

डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत

Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after being crushed by a dumper
जाम लगाए ग्रामीण और समझाने के लिए खड़ी पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज(कन्नौज)। फोरलेन निर्माण में लगे मजदूर को डंपर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मिरगांवा-संयोगिता मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम छिबरामऊ, सीओ सदर और फोरलेन के अधिकारी पहुंच गए। मुआवजा के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। मौसेरे भाई ने डंपर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया कछपुरा निवासी विष्णु (30) पुत्र रामलाल अलीगढ़ से कानपुर के लिए बन रहे फोरलेन निर्माण में काम कर रहे थे। रविवार रात करीब 3:00 बजे गांव के नजदीक से गुजरे फोरलेन पर मिट्टी डालने का काम चल रहा था। विष्णु यहां खड़े थे। बैक करने के दौरान ऊपर डंपर चढ़ गया। इससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यहां मौत हो गई। जानकारी पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गांव के सामने संयोगिता मार्ग पर ईंट-पत्थर और लोहे के गाटर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर कोतवाल टीपी वर्मा पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। बात नहीं बनी। मामले से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्ता, सीओ सदर शिव प्रताप सिंह, फोरलेन के अधिकारी जेएन सिंह और मैनेजर राम शर्मा मौके पर पहुंचे। इन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। फोरलेन के अधिकारियों ने मुआवजे की बात को स्वीकार करते हुए परिजनों को सात लाख रुपये देने की घोषणा की। एसडीएम ने दुर्घटना बीमा का क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण और परिजन शांत हो गए। इन्होंने जाम खोल दिया। मौसेरे भाई मुखलाल ने कंटेनर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed