फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Worker died due to car collision, accident happened due to illegal route on expressway

कार की टक्कर से मजदूर की जान गई, एक्सप्रेसवे पर अवैध रास्ते के चलते हुआ हादसा

Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Worker died due to car collision, accident happened due to illegal route on expressway
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बना अवैध रास्ता। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा जाल तोड़कर बनाए गए अवैध रास्ते हादसों को दावत दे रहे हैं। मंगलवार देर शाम अवैध रास्ते से एक्सप्रेसवे पार करते समय कार की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

शकरहनी के मोतीलाल जाटव (49) दो बीघा खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। यह मंगलवार देर शाम शौच के लिए एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड की तरह गए थे। शौच क्रिया से निवृत्त होकर गांव के सामने एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा जाल काट कर बनाए गए अवैध रास्ते को पार कर घर लौटने लगे। तभी आगरा की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे मोतीलाल उछल कर दूर गिर गए। मौके पर मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह, यूपीडा सुरक्षा अधिकारी और गश्ती दल मौके पर पहुंच गया। बड़े बेटे प्रदीप की सूचना पर चौकी प्रभारी अमोलर आनंद पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे धर्मवीर ने बताया मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। वह चार भाई प्रदीप, पिंटू व सिंटू हैं।
विज्ञापन

यूपीडा अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
इलाकाई ग्रामीणों ने बताया कि एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट में लगे सुरक्षा जाल को तोड़ कर गोवा, बिरियाहार, शकरहनी, भवनियापुर, कोहटिया, मछैया, अंदौआ, रनवां, मुंडाला समेत एक्सप्रेसवे किनारे बसे गांवों के पास अवैध रास्ते बना दिए गए हैं। इससे हादसों का खतरा रहता है। कई बार टूटी जाली को सही कराकर बंद कराने की मांग की जा चुकी है। इसके बाद भी यूपीडा अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed