{"_id":"258592dfcf2651176b98a725546f1216","slug":"women-s-jewelry-looted-by-miscreants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने महिला के जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने महिला के जेवर लूटे
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 31 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड हाईवे पर प्रेमपुर के पास बाइक सवार बदमाशों
विज्ञापन
ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति को रोक लिया। बदमाशों ने डरा धमका कर
महिला के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी
है।
मोहल्ला रामनगर निवासी भाजपा नेता ईश्वर दयाल शुक्ला का भतीजा अवशेष प्रकाश शुक्ला अपनी पत्नी वंदना को लेकर ससुराल फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम हरी सिंहपुर गए थे। वह अपनी पत्नी को पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के अंतर्गत 29 अक्तूबर को हुए मतदान में वोट डलवाने ले गया था।
शुक्रवार को वह वापस घर लौट रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे जब वह जीटी रोड हाईवे पर प्रेमपुर के आगे पेट्रोलपंप के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रही बाइक ने उसे ओवरटेक कर आगे आकर तमंचा दिखाकर उसकी बाइक रुकवा ली। बदमाशों ने तमंचा लगाकर उसकी पत्नी के गले से सोने की जंजीर, मंगलसूत्र और अंगूठी लूट ली।
जेवरात लूटते समय महिला के गले में चोट भी आ गई। बदमाश घटना को अंजाम देकर तमंचा लहराते हुए बेवर की तरफ भाग निकले। पीड़ित अवशेष प्रकाश ने बताया कि उसने नवीगंज चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। चौकी पुलिस उसके साथ घटनास्थल पर आई और वहां आकर घटनास्थल जनपद कन्नौज का बताकर वापस लौट गई।
इसके बाद वह पत्नी को लेकर प्रेमपुर चौकी पहुंचा। वहां से उसे कोतवाली भेज दिया गया। कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल ने पीड़ित की बात सुनने के बाद कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसके शुक्ला को मौके पर जांच के लिए भेज दिया। फिलहाल देर शाम तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस सीमा विवाद में उलझी है।