फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   women protesting for clean water

साफ पानी के लिए महिलाओं ने की नारेबाजी

Mon, 30 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 30 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
women protesting for clean water
विरोध प्रदर्शन करतीं निगोह खास की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
निगोह खास में दूषित पेयजल आपूर्ति से गांव के दर्जनों लोग डायरिया की चपेट में आ गए थे। रविवार को दूषित पेयजल आपूर्ति से जूझ रहीं गांव की महिलाओं ने नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने उच्चाधिकारियों से ओवरहेड टैंक की सफाई  और लीकेज पाइप लाइन दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।  ग्राम निगोह खास के लोग कई दिनों से दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों व  प्रधान की शिकायत के बावजूद उच्चाधिकारियों ने इस समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन


दूषित पेयजल आपूर्ति  से गांव में डायरिया फैल गया। इसकी चपेट में आने से गांव के मासूम बच्चों सहित कई दर्जन लोग बीमार हो गए। डायरिया की चपेट में आने से एक बच्चे समेत महिला की मौत भी हो चुकी है। अभी भी दर्जनों पीड़ित उपचार करा रहे हैं। समस्याओं से जूझ रहे ग्रामीणों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बनी पानी  की टंकी की अभी तक सफाई नहीं कराई गई है। टंकी का ढक्कन खुला होने से इसमें पक्षी नहाते हैं।
विज्ञापन


टंकी  केे अंदर  एक पक्षी की मौत भी चुकी है। इसके बाद ही गांव में डायरिया फैला है। इससे काफी लोग बीमार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई जगह पाइप लाइन लीकेज है। इससे  घरों में दूषित पेयजल आपूर्ति पहुंच रही हैै। गांव की छोटी बिटिया, सुरजा देवी, मीना, रिंकी, राधा, कुमकुम, परवीना, रचना, सुनीता, गीता, रामबेटी, शशि, मीरा, तारादेवी, रेखा, माधुरी, रामकली, पूजा, गोल्डी आदि महिलाओं ने प्रदर्शन कर इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed