{"_id":"682f711c3ffdb0c46f0d3114","slug":"women-protested-at-the-kotwali-gate-with-sticks-kannauj-news-c-214-1-knj1008-130740-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: महिलाओं ने डंडे लेकर कोतवाली गेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: महिलाओं ने डंडे लेकर कोतवाली गेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मोहल्ला असालत नगर में मकान के विवाद को लेकर पंचायत करने गई महिलाओं के साथ गुरुवार को कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के गले में पड़ा मंगलसूत्र तोड़ लिया। विवाद के बाद गिहार समुदाय की महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं। वहां पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए डंडे लेकर कोतवाली गेट पर हंगामा किया।
नगर के मोहल्ला रामनगर गिहार काॅलोनी निवासी सोनम पत्नी गनेश गिहार ने बताया कि मकान के विवाद की पंचायत करने असालतनगर मोहल्ले में गई थी। वहां मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके गले में पड़ा सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट करने वाली महिलाओं का हिरासत में लेकर थाने ले आई।
आरोप है कि डायल 112 पर तैनात महिला सिपाही ने उसे कोतवाली पहुंचकर मंगलसूत्र दिलाने की बात कही पर जब कोतवाली पहुंची तो यहां महिला पुलिस कर्मी उसके साथ अभद्रता करने लगी। वहीं, विवाद की सूचना पर गिहार समुदाय की महिलाएं हाथों में डंडे लेकर कोतवाली पहुंची और गेट के सामने जाम लगाने का प्रयास किया। हंगामा कर रही महिलाओं ने उधर से गुजरने वाले राहगीरों के साथ भी हाथापाई कर दी। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने कहा कि पुलिस पर अभद्रता करने के आरोप बेबुनियाद है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।