{"_id":"58e53a824f1c1b4c3e5b6f2b","slug":"women-performed-by-jamming-jt-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड जाम कर महिलाओं ने किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड जाम कर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर लेटकर प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से शराब ठेका हटाने की मांग कर रही महिलाओं ने बुधवार को जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने महिलाओं को शांत कराते हुए एक घंटे बाद जाम खुलवा कर वाहनों को रवाना किया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरी खुर्द में यासिनपुर मार्ग पर खुले देशी शराब ठेका को हटाने के लिए पांच दिनों से महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं। मंगलवार को ठेके में तोड़फोड़ व शराब की पेटियां जलाने के बाद बुधवार को एक बार फिर गांव की महिलाएं उग्र हो गईं। देशी शराब की दुकान खुलते ही सैकड़ों महिलाएं पहुंच गईं। जिन्हें देखकर शराब कारोबारी व सेल्समैन फरार हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाओं ने तिखवा गांव के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी लगते ही एसडीएम सदर अरुण कुमार समेत कोतवाली निरीक्षक पहुंच गए। हंगामा कर रही महिलाओं को ठेका हटाने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों ने महिलाओं को शांत कर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन