दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव भुन्ना में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों पति और ससुर के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
हरदोई जनपद के गांव कुतआपुर निवासी रामऔतार ने अपनी 25 वर्षीय पुत्री अंजली का विवाह करीब सात वर्ष पहले ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भुन्ना निवासी हीरालाल यादव के पुत्र अरविंद यादव से की थी। मृतका के पिता के मुताबिक शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। इसकी शिकायत उसने कई बार की। लेकिन समझा-बुझाकर मामला शांत कराया जाता रहा।
सोमवार रात एक बजे बेटी के ससुराली जनों ने उसे जानकारी दी कि अंजली की हालत गंभीर है। इस पर मायके वालों ने दूसरे दामाद ठठिया थाना क्षेत्र के गांव मन्नापुरवा निवासी को दी। सूचना पाकर वह घटनास्थल पर पहुंचे। वहां अंजली मकान के अंदर मृत अवस्था में पड़ी है। तत्काल उन्होंने सूचना रामऔतार को दी। सूचना मिलते ही परिजन गांव पहुंचे। उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
सूचना पाकर ठठिया थानाध्यक्ष बीएल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाया जाना स्पष्ट हुआ है। मामले में राम औतार ने मृतका के पति अरविंद यादव और ससुर हीरालाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।