{"_id":"656a2bfbe07b060b0c0ca464","slug":"woman-threatened-and-beaten-at-knife-point-kannauj-news-c-214-1-knj1003-6150-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चाकू की नोक पर महिला को धमकाया, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चाकू की नोक पर महिला को धमकाया, मारपीट
विज्ञापन
विशुनगढ़। पड़ोस के गांव जा रही महिला को कुछ युवकों ने घेर लिया। गालीगलौज व मारपीट करते तमंचा गर्दन पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम नगला बरी निवासी किरन पत्नी गोधनलाल ने बताया कि पड़ोस के गांव में भाजपा नेता रामबख्श लोधी से मिलने जा रही थी। कुड़रा मोड़ से पहले गांव के अमित व सुमित ने उसे घेर लिया। घर लौटने की बात कहते हुए गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू गर्दन पर लगा दिया। महिला का आरोप है कि यह लोग उसके साथ पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।