{"_id":"6f31907282fcd168e1c7df3dd82f405c","slug":"woman-found-hanged-hanging-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली महिला
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के काली दुर्गा मंदिर मोहल्ला के
विज्ञापन
पीछे चौधरियापुर पुलिस लाइन रोड तिराहे पर एक बाग में आम के पेड़ पर महिला
का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। इससे क्षेत्र में
सनसनी फैल गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर कुछ लोगों ने बजरिया शेखाना निवासी राजेंद्र सैनी के खेत में खड़े आम के पेड़ से नीता राजपूत (30) पत्नी अनिल कुमार निवासी डाक बंगला रोड का शव फांसी पर लटकते देखा। तभी उन्होंने सूचना अन्य लोगों को दी तो मौके पर भीड़ लग गई।
सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी श्यामवीर सिंह, सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू ठैनुआ, चीता मोबाइल, कलस्टर मोबाइल पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने फांसी का फंदा काटकर महिला के शव को कब्जे में लिया। इस बाबत कोतवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है।
फिर भी पोस्टमार्टम कराया जाएगा और जो भी रिपोर्ट आएगी उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मृतका नीता के चार बच्चे हैं। वर्ष 2004 में उसकी शादी हुई थी। उसका पति दूध बेंचने का काम करता है। महिला ने सुबह घर पर खाना बनाया। बताया कि दोपहर के समय कपड़े धुलकर सूखने को डाले।
इसके बाद किसी बात को लेकर नाराज हो गई। घर से निकली तो बड़ी बेटी ने पूछा की मम्मी कहां जा रही हो। इस पर वह बोली की मरने जा रही है, लेकिन घर में कोई बड़ा न होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। बाद में जब उसका पति घर लौटा तो नीता को घर में न पाकर खोजबीन शुरू की थी।