{"_id":"610ff2fd8ebc3ef4513f9144","slug":"woman-drowned-in-saving-the-nephew","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: भतीजे को बचाने में बुआ भी डूबी, एसडीआरएफ और गोताखोर तलाश में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: भतीजे को बचाने में बुआ भी डूबी, एसडीआरएफ और गोताखोर तलाश में जुटे
Sun, 08 Aug 2021 08:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Aug 2021 08:38 PM IST
सार
नहाते समय आशू गंगा में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में रूपम भी तेज धारा में बह गई। स्नान कर रहे अन्य लोगों की सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। गांव के गोताखोर तलाश में जुटे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने मायके आई बुआ अपने भतीजे के साथ रविवार सुबह गंगा में स्नान करने गई, जहां नहाते समय डूबते भतीजे को बचाने में बुआ भी डूब गई। एसडीआरएफ और गोताखोर तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर रात तक दोनों नहीं मिल पाए।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर क्षेत्र के गांव सराय निवासी अमरनाथ दुबे की बेटी रूपम (28) रक्षाबंधन मनाने मायके आई थी। रविवार को अमावस्या पर वह सुबह करीब आठ बजे गांव के पास गंगा में स्नान करने गई थी।
उसका भतीजा आशू पुत्र संतोष दुबे (10) भी था। नहाते समय आशू गंगा में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में रूपम भी तेज धारा में बह गई। स्नान कर रहे अन्य लोगों की सूचना पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। गांव के गोताखोर तलाश में जुटे।
विज्ञापन
नौरंगपुर पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने जिला प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम भी घंटों तलाश में जुटी रही। लेकिन दोनों नहीं मिले। सदर तहसीलदार, गुरसहायगंज कोतवाल टीपी वर्मा, गुगरापुर ब्लाक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।

चंद्रावल नदी में छात्र की डूबने से मौत
कैथी गांव निवासी कामता प्रसाद अनुरागी का पुत्र उपेंद्र (17) दोस्तों के साथ नहाते समय चंद्रावल नदी में डूब गया, जिसकी लाश मिल गई है।
तीसरे युवक का भी शव मिला, चौथे की तलाश
बाढ़ देखने गए छह युवक सेल्फी लेते समय नाव पलटने से डूबे चार युवकों में तीसरे युवक सोनू उर्फ आमिल का शव भी मिल गया है। देवेश गुप्ता उरई व गौरव सोनी निवासी कालपी का शव शनिवार की देर रात ही मिल गया था। अभी उरई निवासी तौहीद रहमानी का पता नहीं चला है। उसकी तलाश जारी है।