फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 04 Oct 2021 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electrocution
रुखसाना के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन(कन्नौज)। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सफाई के दौरान आंगन में पंखे को हटाते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। परिजन आनन-फानन सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी के ग्राम जगदीशपुर निवासी रुखसाना (45) पत्नी यूसुफ अली सुबह आंगन में झाड़ू लगा रही थीं। परिजन अन्य कार्यों में लगे थे। आंगन में रखे पंखे में करंट उतरा आया था। इसकी किसी को जानकारी नहीं थी। रुखसाना कमरों की सफाई के बाद आंगन में झाड़ू लगाते समय पंखे को हटाने लगीं। तभी वह करंट की चपेट में आ गईं। तड़पने के साथ चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। यह रुखसाना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पति यूसुफ ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पांच बेटियां और पांच बेटे हैं। अब बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed