{"_id":"5cf56abfbdec22078e0acbbf","slug":"woman-committed-suicide-in-presence-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में महिला ने किया आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मौजूदगी में महिला ने किया आत्मदाह
Tue, 04 Jun 2019 12:15 AM IST
प्रतीक दुबे
kannauj
kannauj
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते सुखपाल।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरिख थाना क्षेत्र के रौसेन गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस की मौजूदगी में महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग बुझाने के प्रयास में पति व यूपी 100 पर तैनात होमगार्ड झुलस गया। एक सिपाही की वर्दी जल गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रौसेन गांव निवासी सुखपाल का पैतृक मकान के बंटवारे को लेकर भाई कृपाल सिंह से काफी समय से विवाद चल रहा है। पैतृक मकान का एक हिस्सा पक्का बना हुआ है। दूसरा हिस्सा खाली है। मकान के बंटवारे के बाद दूसरे हिस्से की कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये सुखपाल के अपने भाई कृपाल सिंह को 25 मई तक देने की बात तय हुई थी। वह तय सीमा तक अपने भाई को रुपये नहीं दे सका। इसको लेकर सोमवार सुबह सुखपाल और कृपाल सिंह के बीच कहासुनी होने लगी। मामला तूल तब पकड़ा जब सुखपाल ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दे दी। थोड़ी देर में ही यूपी 100 की पीआरवी पहुंच गई। पुलिस को देख सुखपाल की पत्नी रामादेवी (55) घबरा र्गइं। वह घर के अंदर से केरोसिन से भरी कट्टी उठा लाईं। पूरा तेल खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली। इससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पति सुखपाल, सिपाही अनुज कुमार शर्मा व चालक सुरेंद्र सिंह ने आग बुझाने का प्रयास किया।
सिपाही की वर्दी जल गई। चालक सुरेंद्र सिंह यादव व महिला के पति सुखपाल के हाथ झुलस गए। बुरी तरह झुलसीं रामा देवी को यूपी 100 पुलिस अपनी ही गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ले गई। हालत गंभीर देख यहां से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान रामादेवी ने वहां दम तोड़ दिया। नादेमऊ चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह राठौर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। अचानक महिला ने आग लगा ली। उसे बचाने के प्रयास में यूपी100 के सिपाही झुलस गए। उन्होंने बहादुरी का काम किया है। महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है।