{"_id":"6a4d444c93e33020540f0b79","slug":"woman-beaten-and-thrown-out-of-the-house-over-dowry-kannauj-news-c-225-1-sknp1044-126871-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दहेज के लिए महिला को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
-पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दर्ज की दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये नकद व कार की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली कुलपहाड़ के बम्हौरीखुर्द गांव निवासी महिला विष्णु ने महिला थाने में तहरीर दी। बताया कि शादी 29 अप्रैल 2025 को खूबचंद्र के साथ हुई थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया गया था ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दो लाख रुपये व कार की मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालीजनों ने उसे बेरहमी से मारा पीटा और सभी जेवर छीनकर घर से निकाल दिया।
किसी तरह मायके पहुंच उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। पुलिस ने पति खूबचंद्र, ससुर मोहनलाल, सास संतोषरानी व जेठ बालादीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। महिला थानाध्यक्ष निकिता शुक्ला का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।