फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife's lover slits throat and kills friend

पत्नी के प्रेमी ने गला रेत कर की दोस्त की हत्या

Sun, 06 Nov 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Wife's lover slits throat and kills friend
फोटो-19- खैरनगर में घटनास्थल पर जानकारी करते ठठिया थानाध्यक्ष पीएन बाजपेई। संवाद - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा (कन्नौज)। प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर युवक ने दोस्त की गला रेतकर हत्या कर दी। युवक को शराब पिलाने के बाद घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

थाना ठठिया क्षेत्र के खैरनगर गांव निवासी राजू कोरी (32) मुंबई में कुल्फी बेचता था। दिवाली पर गांव आया था। शुक्रवार को राजू की पत्नी पूजा बच्चों के साथ मायके तालग्राम के माधौनगर गांव गई थी। कुछ देर बाद दोस्त अखिलेश व अन्य साथी राजू के घर पहुंचे। सभी ने ताश खेला। रात करीब नौ बजे राजू को दो हजार रुपये देकर मुर्गा और शराब मंगवाई गई। सभी ने शराब पी।
विज्ञापन

बाद में अखिलेश व दूसरे साथी घर चले गए। थोड़ी ही देर बाद अखिलेश दोबारा राजू के घर पहुंचा। दोस्ती का वास्ता देकर राजू को और और शराब पिलाई। नशे में होने के बाद उसकी हत्या कर दी। सुबह पत्नी ने पड़ोसी युवती को फोन कर पति से बात कराने की बात कही। युवती जब घर पहुंची तो कमरे में राजू का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पीएन बाजपेयी, सीओ शिव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि छानबीन में हत्यारोपी अखिलेश के पूजा से अवैध संबंध होने की बात सामने आई है। प्रेम-संबंध में राजू के बाधा बनने पर उसकी हत्या कर दी गई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपी पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed