फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   wife killed in crash, husband injured

हादसे में महिला मौत, पति घायल

Thu, 19 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Thu, 19 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
wife  killed in crash, husband injured
पलटा टेंपो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ट्रक के ओवरटेक करने में टेंपो खड्ड में पलट गया, इससे महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। डेढ़ साल का मासूम बाल बाल बच गया।

विज्ञापन

कस्बा मलिकपुर निवासी तनवीर अली (35) के डेढ़ वर्षीय पुत्र शान की बुधवार को तबियत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर बुधवार की शाम को तनवीर अपनी पत्नी अफसाना बेगम (30) के साथ टेंपो से शान का उपचार कराने गुरसहायगंज स्थित सुभाष चंद्र दुबे के क्लीनिक पर आया था।
विज्ञापन


उपचार कराने के बाद रात में वह टेंपो से लौट रहे थे। गैस प्लांट के निकट ट्रक के ओवरटेक करने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेंपो के नीचे दब जाने से दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र शान उछलकर दूर जा गिरा। इसी बीच चीख पुकार सुन दौड़े स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल ले गए। जिसमें डा. आरएन तोमर ने महिला अफसाना बेगम को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी गुरसहायगंज में भर्ती कराया गया है। देर शाम मृतका के जेठ मोहनिश ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरोगा सतीश यादव ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने पुत्री की हत्या की जताई आशंका
सड़क हादसे की शिकार हुई महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए अपने दामाद सहित तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्रार्थनापत्र दिया है। मलिकपुर निवासी तनवीर की पत्नी अफसाना की बुधवार की देर रात मलिकपुर के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले में मृतका के पिता जावेद अली निवासी सारौंतोप ने हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाल को दिए पत्र में कहा है कि उसने पुत्री की शादी आठ साल पहले की थी। मोनिस, मुसीर व तनवीर के खिलाफ कोतवाल को प्रार्थनापत्र दिया है। आरोप लगाया कि वह लोग अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए मेरी पुत्री का उत्पीड़न करते थे। इसको लेकर न्यायालय में एक मुकदमा भी चला। जिसका बाद में समझौता हो गया और मैंने पुत्री को उसकी ससुराल भेज दिया। बताया कि बुधवार की रात पुत्री के सड़क हादसे में मारे जाने की सूचना आई। आशंका जाहिर की है कि मेरी पुत्री की हत्या कर हादसे को सड़क दुर्घटना दिखाया गया है। मामले में कोतवाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जबकि मोनिस अली ने सड़क हादसे में अफसाना की मौत हो जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed