फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife at her parents' house, young man hanged himself to death

Kannauj News: पत्नी मायके में, युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 15 Oct 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Wife at her parents' house, young man hanged himself to death
कन्नौज। पांच माह से पत्नी मायके में रह रही है। इससे परेशान युवक ने सोमवार की रात में घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि कई बार युवक ने पत्नी से घर आने के लिए कहा पर वह नहीं आई। इसी से आहत होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी रामजी शर्मा (24) गांव में रहकर ही काम करता था। रामजी शर्मा की पांच माह पहले जून माह में शादी हुई थी। पांच माह से पत्नी अपने मायके में थी। इस कारण रामजी मानसिक रूप परेशान था। परिजनों ने बताया कि रात में वह कमरे में चला गया और फंदा लगा लिया। परिजनों को काफी देर बाद जानकारी हुई। परिजनों ने उसको फंदे से तब तक उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ऐसी कोई घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed