फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife accused of murder after dispute over handpump

हैंडपंप पर विवाद के बाद पत्नी की हत्या का आरोप

Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wife accused of murder after dispute over handpump
कन्नौज। हैंडपंप पर पानी भरने के दौरान हुए विवाद के बाद युवक ने पड़ोसियों पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर आरोपियों ने शव लटका दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव सैंदहा निवासी किसान अमर पाल ने शनिवार को कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे को तहरीर दी। इसमें बताया कि 15 मई को सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर पड़ोसियों से पत्नी नीलम (35) का विवाद हो गया था। आरोपियों ने पत्नी की हत्या कर देने की धमकी दी थी। इसके बाद 16 मई को घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर पत्नी नीलम का शव लटका मिला। खेत से लौटने के बाद आसपास के लोगों ने बताया कि विवाद के चलते पड़ोसियों ने पत्नी की हत्या कर शव लटका दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed