{"_id":"58e141204f1c1bbf6e5b4406","slug":"whistle-blows-half-the-power-of-the-gully","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी फुंकते ही आधे जिले की बिजली गुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी फुंकते ही आधे जिले की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : Demo Pic
नगर के 220 केवी उपकेंद्र पर 160 एमवीए ट्रांसफार्मर के पास लगी सीटी से रविवार की शाम फुंक जाने से आधे जिले की बिजली गुल हो गई। क्षेत्र के सभी 33 केवी फीडर बंद कर सीटी बदलने के लिए विद्युत ट्रांसमिशन के कर्मचारी जुटे हुए थे। देर रात आपूर्ति बहाल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन
रविवार शाम 7:45 बजे 220 केवी उपकेंद्र में 160 एमवीए ट्रांसफार्मर के पास लगी सीटी से अचानक धुआं उठने लगा। यार्ड में मौजूद गार्ड ने इसकी सूचना अवर अभियंता दिनेशचंद्र तिवारी को दी, जिस पर उन्होंने 33 केवी फीडर गुरसहायगंज, तालग्राम, सिकंदरपुर, बहवलपुर, छिबरामऊ, सौरिख, हसेरन, शेखपुर बंद करवा दिए। केवल कन्नौज 132 केवी उपकेंद्र को आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
जेई ने तत्काल कर्मचारियों की मदद से सीटी का परीक्षण किया, तो पता चला ओवरलोडिंग की वजह से सीटी फुंक गई है। देर रात तक पावर ट्रांसमिशन के कर्मचारी सीटी बदलने में जुटे हुए थे। एसडीओ (ट्रांसमिशन) एसके सरल ने बताया कि सीटी बदलने के बाद उसे चार्ज किया जाएगा और देर रात तक क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन