फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   which government Better public decided -CM

जनता करे फैसला कौन सी सरकार बेहतर-सीएम

Sat, 20 Jun 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sat, 20 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
which government Better public decided -CM
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि  सिर्फ वादों से विकास नहीं होता है। जनता खुद तय करे कि किस सरकार ने बेहतर काम किया है। उ्न्होंने कहा कि सड़कों का जाल बिछाने से ही गांवों एवं शहरों में खुशहाली आएगी। इस वजह से प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान सड़कों पर हैं। वह शनिवार दोपहर बाद जिले में पहुंचे। जलालाबाद ब्लाक के टिकईयापुर्वा में विधायक अनिल दोहरे के माता के  तेरहीं संस्कार में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मूलभूत मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार कभी सफाई तो कभी गंगा का मुद्दा उठा देती है। जबकि प्रदेश सरकार ने अपने सभी चुनावी वायदों को पूरा कर दिखाया है। सपा सरकार के विकास कार्य अब पूरे प्रदेश में दिखने लगे हैं। सपा सरकार ने तीन वर्षो में इतने विकास कार्य कर दिखाए हैं कि विरोधी भौचक्के हैं।
विज्ञापन


चाहें सड़कों व पुल के निर्माम का मामला हो। अथवा बेरोजगारों को नौकरी देने का। सपा सरकार का यह मानना है कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां बिना सड़कों के जाल के संभव नहीं है। इस वजह से सरकार की पहली प्राथमिकता सड़कों के निर्माण की रही है। आज पूरे प्रदेश में सड़कों व पुलों का जाल बिछ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे कई जिलों के विकास की रफ्तार तेज होगी। कन्नौज जनपद में मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज जैसे तमाम विकास कार्य कराए गए हैं। असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों का उपचार निशुल्क कराया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री कोष से भी लोगों को मदद दी जा रही है।

बिजली के बढ़े मूल्य पर चर्चा करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को चाहिए कि विद्युत चोरी बंद करें। अपने घरों में नए कनेक्शन लगवाकर समय से बिजली का भुगतान करें, जिससे घाटे को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक सभी जिलो को चौबीस घंटे बिजली मुहैया होगी। तमाम दिक्कतों के बाद भी कन्नौज के लोगों को चौबीस घंटे बिजली दी जा रही है।


रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उठाए गए सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। इस दौरान राज्यमंत्री राजेंद्र चौधरी, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी रामवृक्ष यादव, सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव, गणेश द्विवेदी, लघु सिंचाई विभाग के सलाहकार सतीश दीक्षित, नाजिम खान, इंजीनियर अनिल पाल, कमलकांत कटियार सहित के साथ ही जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव सहित जिले के कई अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed