फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wheat is being sold in the market at Rs 100 a quintal from purchasing centers

Kannauj News: क्रय केंद्रों से 100 रुपये क्विंटल महंगा बिक रहा बाजार में गेहूं

Thu, 25 May 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 25 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wheat is being sold in the market at Rs 100 a quintal from purchasing centers
तालग्राम। बाजार और मंडी समिति में आढ़तों पर वर्तमान में 2225 रुपये से अधिक प्रति क्विंटल गेहूं बिक रहा है जबकि सरकारी क्रय केंद्र पर इसका दाम 2125 रुपये प्रति क्विंटल है। जो क्रय केंद्र के मुताबिक 100 रुपये महंगा बिक रहा है। रेट कम होने की वजह से क्रय केंद्र तालग्राम पर गेहूं सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन

पांच हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष गुरुवार तक मात्र पांच क्विंटल गेहूं खरीदा जा सका है। सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की शासन स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है। एक अप्रैल से तालग्राम क्रय केंद्र पर गेंहू खरीद की शुरुआत हुई। शुरुआत से ही बाजार और मंडी में आढ़तों पर रेट क्रय केंद्रों के मुकाबले ज्यादा रहा। किसानों को यह डर था कि कहीं ऑनलाइन भुगतान के दौरान उनकी धनराशि में किसान क्रेडिट कार्ड का पैसा भी न कट जाए। आढ़त व्यापारियों के अनुसार क्रय केंद्रों से खुले बाजार में रेट अधिक है इस किसान आढ़त पर गेहूं ला रहे हैं।
विज्ञापन

----
आढ़तों पर अधिक कीमत से सरकारी केंद्र पर सन्नाटा
किसान सेवा सहकारी समिति तालग्राम सचिव सत्यवीर सिंह यादव का कहना है कि पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीद लक्ष्य मिला है। 55 दिन में पांच क्विंटल खरीद हो सकी है। आढ़तों पर रेट अधिक मिल रहा है। इस कारण किसान क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने नही आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किसानों ने बताई परेशानी
फोटो:22- किसान राम सिंह।
अमोलर के किसान राम सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र पर गेहूं बचने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है। साथ ही रेट कम मिल रहा है। इस कारण आढ़त पर गेहूं बेचने के लिए आए हैं।

-----
फोटो:23-किसान दीवान।
कुड़री गांव निवासी किसान दीवान ने बताया कि क्रय केंद्रों पर हाथों हाथ भुगतान की व्यवस्था नहीं है। साथ ही केंद्रों पर गेहूं रेट कम मिल रहा है। इस कारण मंडी आढ़त पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed