फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wheat and mustard crops damaged due to strong wind

Kannauj News: 4.5 मिलीमीटर बारिश, 22 किलोमीटर रफ्तार से चलीं हवाएं तेज हवा से गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान

Sun, 03 Mar 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 03 Mar 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Wheat and mustard crops damaged due to strong wind
कन्नौज। शुक्रवार की देर रात मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा और बारिश लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन किसानों की परेशानी बढ़ गई। गेहूं, सरसों की फसल को तेज हवा और बारिश से नुकसान हुआ है। पूरे दिन 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई और 18 से 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार रात 11.39 बजे पर तेज हवाएं चलना शुरू हुई। इसके साथ ही आसमान में बादलों का जमघट लगने लगा। धीरे-धीरे बूंदाबांदी होने लगी। रात भर बारिश होती रही। शनिवार को भी तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से सरसों, गेहूं और आलू आदि फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं बारिश से गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। ऐसे में मौसम का मिजाज देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, बारिश के आसार कम हैं।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड पर जलभराव
बारिश से शहर में जगह-जगल जलभराव हो गया। रोडवेज बस स्टैंड पर जलभराव के चलते यात्रियों को निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई यात्री फिसलने से गिरकर चुटहिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश और सर्द हवा से बढ़ी सर्दी
पिछले 10 दिनों से तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान होने लगे थे। बारिश के साथ सर्द हवाओं से तापमान में गिरावट आई और सर्दी बढ़ गई। शनिवार को लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए।


फोटो : 15: सीतापुर्वा गांव के पास खेत में गिरी गेहूं फसल। संवाद
फोटो :16: नैपालपुर के पास कटी पड़ी सरसों फसल। संवाद


गेहूं-जौ की फसल बिछी, सरसों की फली फूटी



तालग्राम। बेमौसम बारिश और तेज हवा से सिंचाई की गई गेहूं और जौ की फसल बिछ गई है, जिससे इनकी पैदावार पर असर पड़ेगा। उसका दाना भी काफी पतला हो जाएगा। जिन किसानों के खेत में सरसों की फसल पकी थी और उन्होंने काटकर रखी हुई थी। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से सरसों की फली फूट जाएगी। जिससे किसानों को काफी नुकसान होने से परेशानियां बढ़ गई है।


इलाके में तेज हवाएं और गरज चमक के साथ शाम तक हुई बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश की मार से सरसों की फली फूट गई है। किसानों द्वारा शाम को सिंचाई की गई जौ और गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल जिसमें बालियां निकल चुकी थी वह बिछ गई है। उनका दाना भी काफी पतला हो जाएगा। खेत में खुदा पड़ा आलू भीगने से गुणवत्ता प्रभावित होगी साथ ही ज्यादा बारिश हुई तो जलभराव होने से खड़ी आलू फसल में नुकसान की संभावना है। सबसे अधिक सरसों फसल प्रभावित हुई है।

फोटो :17: रामचंद्र। संवाद

कैथनपुर्वा गांव निवासी किसान रामचंद्र ने बताया कि जिन किसानों ने जौ एवं गेहूं की फसल की सिंचाई, बारिश से कुछ घंटों पहले की थी। वह गिर गई है, इससे पैदावार प्रभावित होगी। साथ ही फसल काटने में भी काफी परेशानी होगी।
फोटो :18: राजेंद्र पाल। संवाद

बिचपुर्वा गांव निवासी किसान राजेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बीती रात से बारिश होने से सरसों की फसल पर असर पड़ेगा। सरसों की पकी हुई फसल में फली धूप निकलने से चट जाएगी और किसान को नुकसान होगा। आलू की भी गुणवत्ता खराब होने की संभावना है।


-------


जायद की फसलों के लिए बारिश लाभदायक
कृषि सहायक प्रबंधक तकनीकी शिवपाल सिंह ने बताया कि इस बारिश से फसलों को कोई खास नुकसान नहीं होगा। टमाटर, बैंगन व अन्य सब्जियों के लिए बारिश लाभकारी होगी। जायद की फसलों की बोआई जैसे कद्दू, लौकी, तोरई, खीरा, तरबूज, खरबूज व करेला की फसलों के लिए लाभदायक है। ज्यादा बारिश होने पर फसलों में जलभराव न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed