फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   What do you see ... post mortem house made ruins

क्या देखते हो...खंडहर बना दिया पोस्टमार्टम हाउस

Sun, 12 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
What do you see ... post mortem house made ruins
कन्नौज में पोस्टमार्टम हाउस में सीएमओ को फटकार लगाते आबकारी मंत्री रामनरेश पांडेय। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पोस्टमार्टम हाउस में मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री पोस्टमार्टम हाउस की जर्जर हालत देख सीएमओ पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा, क्या देखते हैं, इसे खंडहर बना दिया। इस स्थिति में पोस्टमार्टम की व्यवस्था चल रही है। इस पर सीएमओ जी..जी करते नजर आए। उन्होंने कहा कि हां हुजूरी मत करिए, इसे तत्काल ठीक करा शासन को रिपोर्ट भेजिए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात छिबरामऊ में ट्रक व बस की भिड़ंत में जले लोगों के अवशेष शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में डीएनए टेस्ट के लिए भिजवाए गए। यहां मृतकों के परिजन मौजूद थे। आबकारी मंत्री रामनरेश अगिभनहोत्री इनसे मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्हाेंने परिजनों को ढांढस बंधाया। सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियाें से सीएमओ के बारे में पूछा।
विज्ञापन

सामने खड़े सीएमओ ने उन्हें अपना परिचय दिया। इस पर उन्हाेंने कहा कि आप इस पोस्टमार्टम हाउस में कभी आते हैं..देखिए, आपने इस पोस्टमार्टम हाउस का क्या हाल बना दिया है। इसे ठीक क्यों नहीं कराया जा रहा है। इस पर सीएमओ जी..जी करने लगे। मंत्री ने कहा कि जी हुजूरी मत करिए, इसे तत्काल ठीक कराकर शासन को रिपोर्ट करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed