{"_id":"68d97fb38df36659df012f9e","slug":"weather-will-change-possibility-of-rain-with-thunder-and-lightning-kannauj-news-c-214-1-knj1005-138006-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना
विज्ञापन
तालग्राम। अगले कुछ दिन में मौसम में बदलाव आने और गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञ ने किसानों को सिंचाई व बोआई स्थगित करने की सलाह दी है।
सितंबर समाप्त होने वाला है पर गर्मी कम नहीं हो रही है। शनिवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद इलाके में उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। इसको लेकर मौसम विज्ञान ने अगले पांच दिनों की स्थिति का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। एक अक्तूबर तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस समय न्यूनतम तापमान 27-28 और अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम फिर बदलेगा। बारिश के आसार हैं। इसको लेकर किसानों को सतर्क रहना होगा। किसानों को बारिश की संभावना को देखते हुए सिंचाई एवं बुआई कार्य स्थगित करने की सलाह दी है। कटी हुई फसल को खेत में ऊंचे स्थान पर एकत्र कर पॉलिथीन से ढक दें। बारिश के बाद फसल को धूप में अच्छी तरह सुखाकर मड़ाई करें। पशुओं को खुले स्थान पर न बांधें।