फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   weather,kannauj,kannauj news

बारिश और ओलावृष्टि से बह गए किसानों के अरमान

Thu, 03 Feb 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
weather,kannauj,kannauj news
कन्नौज में बारिश के साथ गिरे ओले। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले भर में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से एक बार फिर किसानों के अरमान बिछ गए। कृषि वैज्ञानिकों की माने तो इससे आलू, सरसों समेत सब्जियों की फसलों में नुकसान हुआ है। बारिश और ओलावृष्टि ने सर्दी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे से 26 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी। आसमान में बादल छा गए और शाम चार बजे बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। छिबरामऊ, तिर्वा, हसेरन, तालग्राम, ठठिया, खैरनगर, नादेमऊ, जलालपुर पनवारा, मानीमऊ समेत कई इलाकों में ओले गिरे। ओले से सबसे अधिक नुकसान सरसों, आलू समेत अन्य सब्जियों की फसलों में हुआ है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि किसान खेतों में भरा पानी निकाल दें। गेहूं की फसल में अगर तीन से चार दिन तक पानी भरता है तो नुकसान होगा। हवा और ओलावृष्टि से सरसों और गेहूं की फसल बिछ गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया है। जिले में शनिवार तक बारिश की संभावना रहेगी। इस दौरान सर्दी भी बढ़ेगी। एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का राजस्व टीम की ओर से सर्वे कराकर आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed