फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   We may or may not share our pain, but we should share our laughter.

Kannauj News: हम अपना दर्द बांटे या न बांटे, पर हंसी बांटे

Wed, 11 Mar 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
We may or may not share our pain, but we should share our laughter.
सौरिख। नगर के आशा ग्लोबल स्कूल में होली मिलन समारोह पर बुधवार को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रयागराज से आए कवि अखिलेश द्विवेदी ने अपनी रचना हम अपना दर्द बांटे या न बांटे, पर हंसी बांटे, भुलाकर सारे गम अपने सभी के संग खुशी बांटे सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन



कवि सम्मेलन का शुभारंभ वरिष्ठ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव, आयोजक दिनेश गुप्ता, संयोजक दिनेश दुबे, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष यादव डंपी तथा कवियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान फूलों की होली खेली गई। हाथरस के हास्य कवि पदम अलबेला ने अपनी रचना “क्या सोचते हो मुझमें कॉन्फिडेंस नहीं है, वक्त पहचानने का सेंस नहीं है। कॉन्फिडेंस भी है, सेंस भी है, वैलिडिटी भी है, क्या करूं इस उम्र में बैलेंस नहीं है” सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

कन्नौज के गीतकार पवन बाथम ने “तेरे आने का मान होता है, खुशनुमा आसमान होता है, तू अकेले में न मिल मुझसे दिल बड़ा बेईमान होता है” प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कानपुर की कवि शिखा मिश्रा ने बेटियों पर आधारित कविता “मैं भी शोहरत की किसी राह पे चल सकती हूं, तेरे ख्वाबों को हकीकत में बदल सकती हूं, मुझको मत कोख में ही मार तू मेरे बाबुल, तेरे बेटों से भी आगे मैं निकल सकती हूं” सुनाकर श्रोताओं को भावुक कर दिया। वहीं पुणे से आई कवि शैलजा दुबे ने भी अपनी रचनाओं से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रमेशचंद्र गुप्ता द्वारा रचित पुस्तक सुभाषचंद्र बोस का विमोचन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, जय कुमार तिवारी उर्फ बउउन, आदेश दुबे, नरेंद्र यादव, मगन सिंह बैस, मुकेश गुप्ता, शिवाकांत शुक्ला, सुभाष चतुर्वेदी, दीपू त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, ओमी चौबे, विग्नेशचंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed