फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Waterlogging wreaks havoc in Haibatpur; mud houses collapse.

Kannauj News: हैबतपुर में जलभराव से आफत, कच्चे मकान ढहे

Tue, 29 Sep 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging wreaks havoc in Haibatpur; mud houses collapse.
हसेरन। ग्राम पंचायत नादेमऊ के ग्राम हैबतपुर में भारी बारिश के बाद जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गलियों और घरों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित है। कई कच्चे मकान ढह गए हैं। ग्राम हैबतपुर निवासी रूबी देवी, शिवानंद, राम बहादुर, रमेशचंद्र, गिरजानंद आदि ग्रामीणों ने बताया कि पानी निकासी के लिए बनी नाली पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उसे खेतों में मिला लिया है। इससे पानी का बहाव रुक गया। ग्रामीणों ने बताया कि 27 सितंबर को अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चकरोड और नाली का निर्माण कराकर स्थायी जल निकासी की मांग की। इस दौरान प्रमोद पाल, हरिराम पाल, वीरपाल, जयरतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed