फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Waterlogging exposes the cleanliness drive

Kannauj News: जलभराव से सफाई अभियान की खुली पोल

Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging exposes the cleanliness drive
कन्नौज। बारिश ने नगर पालिका के सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी है। शहर में जगह-जगह भारी जलभराव देखने को मिला। नालियों की सफाई में बरती गई लापरवाही आम नागरिकों के लिए मुसीबत बन रही है। मंगलवार को बारिश से ही सड़कें, गलियां जलमग्न हो गईं। लोगों को गंदे पानी से निकलना पड़ रहा हैं। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तिर्वा रोड पर कई जगह सड़क पानी में डूबी नजर आई। ममता हास्पिटल के समीप स्थित देवी मंदिर के बाहर नाली का पानी सड़क पर भर गया, इससे देवी मंदिर में पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार मोहल्ला लालामिश्र, हम्मालीपुरा की गलियों में भी जलभराव है। इस कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर दी जाती है। वहां सिल्ट निकाली जाती है पर उसे हटाया नहीं जाता। इस कारण सिल्ट दोबारा नाली में चली जाती है और नालियां जाम हो जाती हैं। यही हाल मोहल्ला कृष्णानगर का है, जहां हल्की बरसात में ही जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं जलभराव समाप्त होने पर गलियों में कीचड़ फैल जाता है। ईओ नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन चौधरी क कहना है कि बारिश से पहले शहर के नाला, नालियों की सफाई करवाई गई थी, कुछ लोग नालियों में कूड़ा कचरा डाल देते हैं। इससे नालियां जाम हो जाती है। यदि कहीं जलभराव हो रहा है तो सफाई करवाकर शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed