{"_id":"4ce391cc3d251c71397248f850e92c9f","slug":"water-tank-set-to-19-in-four-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ब्लाकों में 19 पानी टंकी बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ब्लाकों में 19 पानी टंकी बनाने की तैयारी
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Fri, 30 Jan 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल प्रोजेक्ट के तहत जिलेे के डार्क ब्लाक घोषित तालग्राम क्षेत्र के सभी गांवों के लोगों को पानी की टंकी बनाकर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में जल निगम ने 15 गांवों में टंकी निर्माण की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की है।
इसके अलावा अन्य ब्लाकों के चार गांवों का भी टंकी निर्माण के लिए चयन किया गया है। यहां पानी की टंकी बनाने के बाद पाइप लाइन के जरिए टोटियों से घर-घर पानी पहुंचाने का सपना देखा गया है। इसे साकार करने के लिए प्रदेश सरकार से 37 करोड़ 15 लाख 77 हजार रुपये की धनराशि मांगी गई है।
त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2014-15 के तहत जिले के तालग्राम ब्लाक क्षेत्र का चयन पाइलट प्रोजेक्ट में किया गया है। यहां के 15 गांवों में पानी की टंकी बनेगी। इसके अलावा छिबरामऊ के जमामर्दपुर, उमर्दा के कुड़िना, गुगरापुर के गुगरापुर बांगर व कन्नौज के देवधरापुर गांव का चयन भी टंकी निर्माण के लिए हुआ है। जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह के अनुसार जिलाधिकारी को डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई है। डीएम स्तर से प्रमुख सचिव नियोजन को स्टीमेट भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जल निगम के सहायक अभियंता एके त्रिपाठी ने बताया कि मौजूदा समय में तालग्राम ब्लाक के गांवों में पानी की समस्या है। डार्क जोन होने के कारण भूगर्भ जल स्तर तेजी से पाताल की तरफ खिसक रहा है। इस वजह से तालग्राम क्षेत्र में हैंडपंप पानी छोड़ते जा रहे हैं। गर्मी के मौसम में ज्यादातर हैंडपंप बेकार हो जाते हैं।
ऐसी स्थिति में जनता को पेयजल समस्या का समाधान करना पड़ता है। इसीलिए प्रदेश सरकार ने तालग्राम के समस्त 54 गांवों में पानी की टंकियां बनाने की योजना शुरू की है। 10 गांवों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट पहले ही भेजी जा चुकी है। अन्य गांवों में भी टंकी निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार कराए जा रहे हैं।
चयनित गांव टंकी लागत(लाख में)
भुड़हा 146.42
समगुराबहादुरपुर 123.03
लालपुर 128.15
तमियामऊ 181.58
लाड़पुर 179.63
रौरा 88.64
गंधौलिया 133.94
सिलुआपुर 142.39
असौलिया 171.84
गंगागंज गुरौली 149.89
मवई 76.74
इंदुइयागंज 222.62
आलमपुर 129.80
महोना 149.12
पनगवां 422.18
जमामर्दपुर 119.90
कुड़िना 489.45
गुगरापुर 433.36
देवधरापुर 217.09