{"_id":"69ea6cd6aa9074453c083e76","slug":"water-supply-resumes-in-kassaban-after-48-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1005-148050-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कस्साबान में 48 घंटे बाद पानी की सप्लाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कस्साबान में 48 घंटे बाद पानी की सप्लाई शुरू
विज्ञापन
छिबरामऊ। आलोक पार्क स्थित नलकूप की मोटर बुधवार को फुंकने से मोहल्ला कस्साबान समेत आसपास के मोहल्लों में पेयजल संकट पैदा हो गया। भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने 23 अप्रैल के अंक में समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। तब खबर का संज्ञान लेते हुए नगर पालिका परिषद ने फुंकी मोटर को बदलवा कर 48 घंटे बाद पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी। मोहल्लों में पानी पहुंचते ही लोगों के चेहरे पर खुशी थी।
मोहल्ला नई बस्ती गंगेश्वरनाथ स्थित आलोक पार्क में लगे पालिका के नलकूप से मोहल्ला कस्साबान, कटरा, गंगेश्वरनाथ नई बस्ती तथा ग्रेसीगंज में पानी की सप्लाई होती है। मंगलवार को नलकूप की मोटर अचानक फुंक गई थी, जिससे पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, पालिका ने टैंकरों से पानी भिजवाया पर भीषण गर्मी में यह पानी नाकाफी साबित हुआ। बुधवार को दिनभर मशक्कत के बाद देर रात मोटर बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई पर कुछ देर चलने के बाद ही दोबारा मोटर फुंक गई। सुबह जब लोग सोकर उठे तो उन्हें दोबारा पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। चेयरमैन मनोज दुबे व ईओ सुनील कुमार सिंह ने मोटर बदलवाने के लिए टीम को मौके पर भेज दिया। टीम ने दोपहर में दोबारा फुंकी हुई मोटर को बदलकर पुनः जलापूर्ति शुरू कराई।