फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   water

पेयजल आपूर्ति के लिए देना होगा यूजर चार्ज

Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
water
कन्नौज। नए साल से जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना के तहत ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए अंशदान देना होगा। इसे यूजर चार्ज के रूप में वसूला जाएगा। वसूली जाने वाली राशि को ग्रामीण पेयजल योजना के बेहतर क्रियान्वयन पर खर्च किया जाएगा। यूजर चार्ज लेने से पहले ग्रामीणों से अफसरों के माध्यम से सहमति पत्र लिया जाएगा। फिलहाल यूजर चार्ज का निर्धारण नहीं किया गया है।
विज्ञापन

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन योजना के अंतर्गत जल निगम के अधिशासी निदेशक सुरेंद्र राम ने मुख्य विकास अधिकारी समेत कई अफसरों को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना के तहत ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति की जा रही है। यह पूरी तरह से नि:शुल्क है। ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन में दिक्कतें आ रही हैं। मोटर समेत अन्य खराबी होने पर इसे ठीक कराना मुश्किल होता है। ऐसे में कई दिन तक आपूर्ति नहीं हो पाती है। इससे एक जनवरी 2020 से ऑपरेशनल गाइड लाइन में बदलाव किया है। अब ग्रामीणों से यूजर चार्ज वसूल किया जाएगा। इसके लिए सभी कनेक्शनधारक ग्रामीणों से सहमति पत्र लिया जाएगा। इससे ग्रामीण पेयजल योजना का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो सकेगा। साथ ही ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति होने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

सीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश की प्रति को अधीनस्थ अफसरों को भेज दिया गया है। गांव में बैठक कर ग्रामीणों को जानकारी दी जाएगी। अंशदान वसूले जाने पर ग्रामीणों को सुचारु रूप से जलापूर्ति की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए नियम के तहत ग्राम पंचायतों में बैठक होगी। इसमें सचिव व लेखपाल उपस्थित रहेंगे। यहां ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के बदले लिए जाने वाले अंशदान की जानकारी दी जाएगी। अंशदान वसूले जाने से पहले सभी कनेक्शनधारक ग्रामीणों से अंशदान देने का हस्ताक्षर सहित सहमति पत्र दिया जाएगा।

पेयजल आपूर्ति के लिए ग्रामीणों से निर्धारित अंशदान लिया जाएगा। इसे ग्राम पंचायत के खाते में सुरक्षित रखा जाएगा। ग्रामीण पेयजल योजना के तहत मोटर फुंकने, पंप की खराबी, लीकेज लाइन, बिजली बिल समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed