{"_id":"581f6c964f1c1bf67eb37615","slug":"water-filled-tank-that-fell-in-the-death-of-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी भरे टैंक में गिरे मासूम की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी भरे टैंक में गिरे मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
डूबकर मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम खोजीपुर में एक मासूम की शौचालय के निर्माणाधीन पानी भरे टैंक में गिरने से मौत हो गई। हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया। ग्राम खोजीपुर निवासी परवेज राजमिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार को उसका चार वर्षीय बेटा अरसू घर से खेलने के लिए निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई।
विज्ञापन
परिजनों ने पूरे गांव के साथ शहर में भी ढूंढा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार की देर शाम अचानक मकान के बाहर जुटी लोगों की भीड़ की नजर जब मकान के पास शौचालय के निर्माणाधीन पानी भरे टैंक में पड़ी तो उनके होश उड़ गए। टैंक के पानी में बच्चे का शव उतरा रहा था। लोगों ने टैंक से शव बाहर निकाला। परिजनों ने बाद में उसके शव को दफना दिया।
विज्ञापन