{"_id":"62c087b7a4de857bbc29eff1","slug":"water-crisis-for-35-hundred-families-from-11-days-kannauj-news-knp7055095181","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तिर्वा में गड्ढे न भरे तो जरूर कोई मर जाएगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तिर्वा में गड्ढे न भरे तो जरूर कोई मर जाएगा’
विज्ञापन
कन्नौज। जिला पंचायत सदन की बैठक में तिर्वा के भाजपा विधायक ने मार्गों की दशा के दावों की पोल खोलकर रख दी। विधायक ने दो टूक कहा कि तिर्वा कस्बे में फोरलेन मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हैं। अगर इन्हें भरा न गया, तो कोई न जरूर मर जाएगा। बैठक में सपा समर्थक कई सदस्यों में विकास कार्य कराने के लिए बजट में भेदभाव करने का आरोप लगाया औरर सत्ता पक्ष के प्रतिनिधियों के साथ अफसरों को भी घेरा।
शनिवार कीे शाम कलक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत की सामान्य बैठक हुई। भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य नेहा उर्फ अमिता त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में उनको जाना पड़ता है। लोगों का विरोध झेलना पड़ता है। विकास कार्य सही से नहीं कराए जा रहे हैं। साथ ही सड़कों की गुणवत्ता ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी कहा क शिलान्यास व लोकार्पण के पत्थर में बाबू तक के नाम लिखे होते हैं, लेकिन सदस्य का नाम नहीं होता है।
सदस्य प्रमोद राजपूत ने कहा कि जिला पंचायत की ओर से जो भी क्षेत्र में शिलान्यास या लोकार्पण कार्य कराए जाते हैं, उसमें सदस्यों को नहीं बुलाया जाता है। जिपं सदस्य इंद्रेश यादव ने कहा कि करीब सात महीने पहले नाला व लाइट का प्रस्ताव दिया था। टेंडर होने के बाद भी कोई विचार नहीं किया गया। दिगंबर सिंह यादव ने कहा कि जुलाई शुरू हो गई है। खाद की समस्या नहीं आनी चाहिए। बैठक में उन्होंने कहा कि जल निगम की ओर से करोड़ों रुपये का बजट टंकी आदि के लिए मिलता है, फिर भी कई जगह सड़क को खोदकर छोड़ दिया जाता है। इस पर सांसद ने कहा कि इसकी सभी सदस्य जानकारी दें, कार्रवाई कराई जाएगी। सपा समर्थित सदस्यों ने कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण के बाद किसानों से शुल्क बढ़ाकर लेने का भी आरोप लगाया। बैठक समापन की घोषणा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने की और धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
एलाइजा मशीन न लगने पर भाजपा व सपा नाराज
श्याम सिंह यादव ने बैठक में पूछा कि बरसात शुरू हो गई है, स्वास्थ्य महकमे के पास डेंगू से निपटने और जांच के क्या इंतजाम हैं। डिप्टी सीएमओ की ओर से जवाब सही न मिलने पर उन्होंने कहा कि एलाइजा मशीन नहीं लग पाई है। जब तक मरीज मेडिकल कॉलेज और कानपुर जाता है, तब तक मौत हो जाती है। इस पर सांसद सुब्रत पाठक ने भी 15 दिनों के अंदर मशीन लगाने के निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी ने इसकी सूचना भेजने को कहा, जिससे सदस्यों को जानकारी दी जा सके। बता दें अमर उजाला ने एलाइजा मशीन का मामला प्रमुखता से उठाया है।
सांसद बोले, सपा से ही सब सीखा है
सपा समर्थित सदस्य दिगंबर सिंह यादव ने कहा कि अधिकारी, सांसद व विधायक विपक्ष के साथ भेदभाव बरत रहे हैं। लाइटें तक उनके वार्ड में सही से नहीं लगवाई गईं। साथ ही जो लाइटें लगी हैं, उनकी गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। उन्होंने जमीन पर कब्जा होने और शिकायत के बाद भी खाली न कराने की की समस्या बताई। चकबंदी और हाईकोर्ट से स्टे का मामला भी बताया।
कई विभागों के अफसर गायब रहे
जिला पंचायत की बैठक में कई विभवगों के अधिकारी नहीं थे। पशु पालन विभाग, यूपीपीसीएल, उद्यान आदि विभागों के जिम्मेदार नहीं थे। इस पर डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी ने बताया कि मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग चल रही है, उसमें डीएम व एसपी के अलावा सीडीओ और 10 विभागों के अधिकारी हैं। कई अफसरों के तबादले की बात भी सामने आई।