{"_id":"6211350a7861fd586943ed9b","slug":"voting-kannauj-news-knp6815278194","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो, चुनावी यज्ञ में डालें वोट की आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो, चुनावी यज्ञ में डालें वोट की आहुति
विज्ञापन
voting
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। लोकतंत्र को दीर्घायु करने के लिए पांच वर्ष बाद रविवार को फिर चुनावी यज्ञ हो रहा है। शत प्रतिशत मतदान से ही इस महायज्ञ का अनुष्ठान पूरा होगा, इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक मतदाता बूथ पर जाकर मतदान करे। मतदान संपन्न कराने के लिए शनिवार शाम तक सभी 1581 बूथों पर फोर्स के साथ पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। रविवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन ने हर तैयारी पूरी कर ली है।
जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इस बार तीनों क्षेत्रों के बूथों पर अगल-अलग स्थलों से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के लिए बोर्डिंग मैदान, छिबरामऊ के लिए मंडी समिति जीटी रोड और सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथों के लिए पुलिस लाइन परिसर से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम व चुनाव सामग्री देकर रवाना किया गया। 1581 पार्टियों को बूथों पर रवाना कर दिया गया। 159 पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। बूथों के लिए इमरजेंसी लाइटों की व्यवस्था भी की गई है। पोलिंग पार्टियों को कोेरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर और मास्क भी दिए गए हैं।
रवानगी स्थलों के आसपास दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जिसकी वजह से कर्मचारियों को पहुंचने और रवाना होने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कर्मचारियों की कार और बाइकें खड़ी करने का स्थान सुनिश्चित न होने पर कर्मचारी भड़क गए।
विज्ञापन
कन्नौज। मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा खुद नजर रख रहे हैं। जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। अन्य जिलों को जोड़ने वाली 21 चेकपोस्ट और 11 आंतरिक सड़कों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। हिस्ट्रीशीटरों, चुनावी विवादों में पूर्व में शामिल रहे लोगों, सियासी खेेमे और सांप्रदायिक हिंसाओं में शामिल लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। (संवाद)
अर्द्धसैनिक बलों की 60 कंपनी
पीएसी की दो कंपनी
यूपी पुलिस के 104 एसआई
यूपी पुलिस के 35 निरीक्षक
यूपी पुलिस के 227 आरक्षी
होमगार्ड के 2650 जवान
- मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक लाउडस्पीकर बजाने पर रोक।
-200 मीटर दूरी तक प्रचार-सामग्री प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।
- मतदान केंद्र पर तरल पदार्थ और मोबाइल नहीं ले सकेंगे।
-मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक भीड़ नहीं लगा सकेंगे।
-एक बाइक पर दो से अधिक मतदाता बैठकर न जाएं।
-मतदान केंद्र के आसपास लाठी-डंडे व धारदार हथियार पर रोक।
- किसी भी राजनीतिक दल का गमछा व टोपी लगाकर न जाएं।
प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करे। उनकी सुरक्षा और सुविधा को पूरा ख्याल प्रशासन रखेगा। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर मिलेगी और महिलाओं की सुविधा के लिए सभी बूथों पर महिला हेल्प डेस्क बराई गई है। मतदान केंद्र पर मास्क लगाकर जाएं और सामाजिक दूरी का पालन कर मतदान अवश्य करें। -राकेश कुमार मिश्र, डीएम
मतदाता बेखौफ होकर मतदान करें। सभी प्रत्याशियों से अपील है कि आचार संहिता का पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। लोकतंत्र के महापर्व पर एक प्रतियोगिता की तरह प्रत्याशी प्रतिभाग करें। गड़बड़ी करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -प्रशांत वर्मा,एसपी

voting- फोटो : KANNAUJ

voting- फोटो : KANNAUJ

voting- फोटो : KANNAUJ

voting- फोटो : KANNAUJ

voting- फोटो : KANNAUJ