फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Voluntary retired soldier sought job

स्वैच्छिक सेवानिवृत्त सिपाही ने मांगी नौकरी

Sun, 06 Nov 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Voluntary retired soldier sought job
कन्नौज। इटावा में दो साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्त ले चुके पीएसी के आरक्षी ने दोबारा नौकरी मांगी है। इसको लेकर समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण से फरियाद भी की है। वह शनिवार को मंत्री तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शिकायतें सुन रहे थे। वह दोपहर एक बजे तक समाधान दिवस में रहे।
विज्ञापन

इटावा के 28वीं वाहिनी पीएसी में तैनात रहे अजीत सिंह ने दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 31 अक्तूबर 2020 को स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हो गया था। अजीत सिंह की पत्नी कुसुमा देवी निवासी सरगौली सकतपुर ने पत्र में लिखा है कि पति ने झूठ बोलकर ऐच्छिक पेंशन के कागज पर हस्ताक्षर करा लिए थे। बाद में मामले की जानकारी हुई। दूसरी ओर तिखवा निवासी शीलू सिंह ने गांव में एनजीओ के जरिए पुस्तकालय खोलने की मांग रखी। इस मौके पर सदर एसडीएम आईएएस पवन मीना, सीडीओ आरएन सिंह, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेई, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिनेश गोदारा, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी तनुज त्रिपाठी, ईओ नीलम चौधरी, बीईओ डॉ. अविनाश दीक्षित, संजय शुक्ल, विपिन कुमार व नायब तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। तहसीलदार रामशंकर ने बताया कि कुल 140 शिकायतें आईं, जिसमें 15 का निस्तारण कर दिया गया। इसमें 10 राजस्व, तीन पुलिस और दो विकास विभाग से संबंधित हैं। ञ--------------------
विज्ञापन

कई फरियादी फफक पड़े
तहसील में शिकायत करने पहुंचे कई फरियादी फफक भी पड़े। उन्होंने सुनवाई न होने और आरोपितों पर कार्रवाई की भी मांग रखी। थाना सौरिख क्षेत्र से आई एक महिला ने स्थानीय पुलिस पर ही सवाल खड़े किए। रुपये लेने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। पूर्व में पुत्र के साथ अप्राकृतिक मैथुन का जिक्र करते हुए आरोपितों के साथ रंजिश भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed