फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   voleebaal toornaament mein sarasvatee vidya mandir ne gaajeepurva ko haraaya

वॉलीबाल टूर्नामेंट में सरस्वती विद्या मंदिर ने गाजीपुर्वा को हराया

Wed, 13 Jan 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
voleebaal toornaament mein sarasvatee vidya mandir ne gaajeepurva ko haraaya
वॉलीबाल टूर्नामेंट का फीता काटकर शुभारंभ करते सांसद सुब्रत पाठक। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। गाजीपुर्वा में वॉलीबाल टूर्नामेंट का भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। पहला मैच सरस्वती विद्या मंदिर व गाजीपुर्वा बी के बीच खेला गया। सरस्वती विद्या मंदिर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

तहसील स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन जिला ओलंपिक संघ कन्नौज के माध्यम से हो रहा है। प्रत्येक मैच 21 प्वाइंट के तीन सेटों में खेला गया। पहला मैच सरस्वती विद्या मंदिर व गाजीपुर्वा बी के बीच हुआ। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर की टीम जीती। बरुआहार व हरिहरपुर के बीच मैच में बरुआहार की टीम विजेता रही। मनीपुरवा व नई बस्ती गांव के मैच में मनीपुरवा, महतेपुरवा व रत्नापुर के मैच में रत्नापुर, चौटौराहार और गाजीपुर्वा के मैच में गाजीपुर्वा, सुरसी व गोल्डन क्लब हरिपुरवा में गोल्डन क्लब हरिपुरवा विजयी हुई। सांसद ने विजेता टीमों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

विशिष्ट आमंत्रित सदस्यों में जिला महामंत्री हरिबक्स सिंह, भाजपा जिला महामंत्री शैलेंद्र दुबे, पूर्व प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र द्विवेदी, बीईओ अरविंद कुशवाहा, बीडीओ सरला देवी, जिला महामंत्री भाजयुमो मिथलेश बाथम, अमनदीप प्रजापति, रोहित द्विवेदी, पूर्णांशु कुमार, नीरू, सचिन पाठक, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण टंडन, जिला ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष सुरजीत तोमर, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहित दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed